तजा खबर

_नोबेल पुरस्कार विजेता,स्वीडिश जेनेटिस्ट स्वांते पाबो,पैलियोजेनेटिक्स विज्ञान के जनक !

गाजियाबाद से निर्मल शर्मा का आलेख

_पैलियोजेनेटिक्स या Paleogenetics विज्ञान की वह शाखा है जिसमें प्राचीन जीवों के जेनेटिक मटीरियल के जरिए इतिहास का अध्ययन किया जाता है।_* _स्वीडिश जेनेटिस्ट स्वांते पाबो ने वैज्ञानिकों को वह नई मेथडॉलजी के रूप में विज्ञान की एक बिल्कुल नई और आधुनिकतम् शाखा प्रदान कर दिया है,जिसके आधार पर अत्यंत प्राचीन मानव मतलब प्रागैतिहासिक काल के मानवों या किसी प्रकार के अन्य जातियों के जीवों की हड्डियों के अवशेषों से डीएनए निकाल कर उनका अध्ययन करना अब बहुत आसान हो गया है ! इस दृष्टिकोण से देखें तो स्वीडिश जेनेटिस्ट स्वांते पाबो द्वारा प्रदत्त योगदान दो चरणों में विभक्त है। एक तो यह कि अपने प्रयासों से उन्होंने मानव के क्रमिक विकास से जुड़ी कई जटिल गुत्थियों को सुलझा दिया। दूसरे यह कि जो गुत्थियां अभी तक नहीं सुलझ पाई हैं,उन्हें सुलझाने के लिए कई अतिआवश्यक उपकरण भी उन्होंने उपलब्ध करा दिए हैं,जो भविष्य के वैज्ञानिकों के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाले हैं। इस प्रकार हम जेनेटिस्ट स्वांते को पैलियोजेनेटिक्स का जनक भी कह सकते हैं !_
              _इस वर्ष 2022 में इस दुनिया के सबसे सुप्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल पुरस्कार फिजियोलॉजी या चिकित्सा क्षेत्र में काम करनेवाले स्वीडिश वैज्ञानिक और जेनेटिस्ट स्वांते पाबो को मिला है,_*_स्वीडिश जेनेटिस्ट स्वांते पाबो द्वारा किया वह महान कार्य जिसके लिए यह नोबेल पुरस्कार उन्हें मिला है वह केवल हम समस्त मानवों के प्रागैतिहासिक काल के लिए ही नहीं,अपितु  वर्तमान समय के लिए भी और बहुत कुछ हमारे भविष्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है ! नोबेल विजेता स्वीडिश जेनेटिस्ट स्वांते पाबो की खोज इस अर्थ में तो अतिमहत्वपूर्ण है ही कि इस धरती के यूरोपियन हिस्से में रहनेवाले हम मानवों के एक पूर्वजों की प्रजाति जो 250000 साल पूर्व से लेकर 40000 वर्ष पूर्व तक रहती आई थी,मनुष्य की हमारी यह प्रजाति,जिसे निएंडरथल मानव कहते हैं,लेकिन दुर्भाग्यवश मानव की वह प्रागैतिहासिक प्रजाति 40000 वर्ष पूर्व यूरोप में आए महाविनाशक हिमयुग के दौर में संपूर्ण रूप से इस धरती से विलुप्त हो गई !_* _यूरोप में एक युग ऐसा भी आया जब ये दोनों प्रागैतिहासिक मानव प्रजातियां मतलब नियंडरथल प्रजाति के मानव और आधुनिक मानव के पूर्वज मतलब होमोसेपियंस प्रजाति के मानव एक साथ रह रहे थे और इनके आपस में कुछ पारिवारिक व शारीरिक संबंध होने के सबूत भी मिलते हैं !_  
               _सुप्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार समिति के प्रबुद्ध सदस्यों ने भी कहा है कि_ *_स्वांते पाबो ने आज के इंसान के सबसे सबसे करीबी विलुप्त हो चुके रिश्तेदार प्रागैतिहासिक काल के एक मानव प्रजाति,जिसे नियंडर्थल मानव कहते हैं,की लगभग असंभव समझे जानेवाले जीनोम सीक्वेंसिंग के कार्य को भी करके उसे अब संभव बनाकर यह सिद्ध कर दिया है,कि अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी,निष्ठा,लगन,प्रतिबद्धता और कर्मठता से कार्य करे,तो इस दुनिया और ब्रह्माण्ड में कोई भी ऐसा असम्भव कार्य नहीं है,जिसे किया नहीं जा सकता !_*
              *_यही नहीं उन्होंने आज तक अनजान रही एक अन्य प्रागैतिहासिक मानव की विलुप्त हो चुकी प्रजाति डेनिसोवा की भी खोज कर दिया है !_* _इन दोनों मूल प्रजातियों से आज का इंसान किन अर्थों में समान और किन अर्थों में अलग है,यह जानकारी आधुनिक समस्त मानव प्रजाति के लिए न केवल दिलचस्प बल्कि बेहद उपयोगी भी हो सकती है। स्वांते पाबो का एक और कमाल यह स्थापित करता है कि जीन का प्रवाह नियंडर्थल से होमो सैपियंस मतलब आज के इंसान में भी हुआ था। मतलब यह कि जिस दौर में ये दोनों प्रागैतिहासिक मानव प्रजातियां एक साथ इस पृथ्वी पर मौजूद थीं,तब दोनों की संयुक्त संतानें भी हुई थीं। इस दिलचस्प जानकारी की सार्थकता इस बात में भी है कि विभिन्न मानव प्रजातियों के बीच जीन के स्थानांतरण का प्रभाव इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है।_
                *_यानी इससे यह स्पष्ट हो सकता है कि आज मानव शरीर विभिन्न संक्रमणों पर किस तरह से प्रतिरोधक क्षमता हासिल करेगा। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण के दौर से धीरे-धीरे मुक्त हो रही इस आधुनिक मानव प्रजाति की इस दुनिया में स्वांते पाबो द्वारा आविष्कृत इस जानकारी की कितनी जरूरत है,इसकी कल्पना तक भी नहीं की जा सकती !_* _फिलहाल अभी भी इस क्षेत्र में बहुत काम होना होना शेष है।_ *_जानकारी के स्तर पर भी अभी तक यह साफ नहींं हो पाया है कि नियंडरथल मानव और आधुनिक मानव प्रजाति यानी होमोसेपियंस में मूलभूत वे कौन से अंतर थे,जिनकी वजह से नियंडरथल प्रजाति के मनुष्यों का इस धरती से समूल नाश हो गया ! और वे लोग इस धरती पर अपना अस्तित्व तक को भी नहीं बचा पाए और होमो सैपियंस बदले हालात में खुद को ढालते चले गए,लेकिन स्वांते पाबो ने आधुनिक दुनिया को वह रास्ता दिखा दिया है, जिससे अब इस बात की संभावना बहुत बढ़ गई है कि भविष्य में हम इस बात को साक्ष्य के साथ समझ पाएंगे कि आखिर मानवों की यह नियंडरथल नामक प्रागैतिहासिक काल की मानव प्रजाति आखिर विलुप्त क्यो हो गई ?_*
 
*_निएंडरथल मानव का नामकरण_*
              ________________

           *_इस धरती के आधुनिक मानवों की इस दुनिया में प्रागैतिहासिक मानव का नाम निएंडरथल इसलिए रख दिया गया,क्योंकि इस मानव प्रजाति की कुछ हड्डियां जर्मनी में स्थित एक घाटी जिसे निअंडर की घाटी कहते हैं,में मिली थीं, इसलिए वैज्ञानिकों ने इस आदिम मनुष्य जाति का नाम नियंडरथल रख दिया।_* _इसके अतिरिक्त फ़्रांस के ला फेरासी नामक स्थान पर भी वर्ष 1909 में एक 50000 साल पुरानी खोपड़ी मिली है। जिसके बारे मे यह दावा किया जा रहा है कि वह निअंडरथल मानव की ही है। इज़राइल के  अमदु नामक जगह पर वर्ष 1961में हिसाशी सुजुकी ने एक 45000 साल पुरानी खोपड़ी की खोज की थी । यह निएंडरथल प्रजाति का व्यक्ति 180 सेंटिमिटर लम्बा था । वर्ष 1856 में फेल्डहॉफर ग्रॉटो ‌‌‌नामक खोजकर्ता ने एक 45000 साल पुरानी निएंडरथल मानव की खोपड़ी निएनर वैली,जर्मनी में ढ़ूढ निकाला !_
               _वैज्ञानिकों के अनुसार नियंडरथल मानव की ऊंचाई या कद अन्य मानव प्रजातियों यथा होमोसेपिंयंस से अपेक्षाकृत छोटा था। यह प्रजाति पश्चिम यूरोप,पश्चिम एशिया तथा अफ्रीका में रहती थी। इस आदिमानव की प्रजाति आज से लगभग 250000 वर्ष पूर्व से 40000वर्ष पूर्व तक इस धरती पर रहती आई थी। इस प्रजाति का श्रेणी विभाजन मनुष्य की ही एक उपजाति के रूप में किया जाता है। इस प्रजाति का कद 4.5 से 5.5 फिट तक ही था। वर्ष 2007 में किये गए शोधों से यह पता चलता है कि इनके बालों का रंग लाल तथा त्वचा पीली हुआ करती थी।_

      *_निएंडरथल प्रजाति नामक प्रागैतिहासिक मानव के विलुप्ति के संभावित कारण_*
               ___________________

            _वैसे इस बात पर दुनिया भर के वैज्ञानिक अभी भी एकमत नहीं हैं कि आखिर निएंडरथल प्रजाति के मानवों का आखिर समूल नाश क्यों हो गया ? फिर भी_ *_कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार निएंडरथल प्रजाति के मानवों के विलुप्ति के कुछ प्रमुख कारणों में एक मुख्य कारण यह है कि प्राचीन निएंडरथल मानव की खोपड़ी के अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने पाया है कि वह प्रजाति इसलिए विलुप्त हो गई क्योंकि उनकी आँखें मौजूदा मनुष्यों की तुलना में बहुत बड़ी थीं, इसलिए इन बड़ी-बड़ी आंखों को जगह देने के लिए मस्तिष्क के वे भाग जो सोचने और गंभीर चिंतन करते हैं,उनकी खोपड़ी में इन अंगों के विकास के लिए स्पेस बहुत कम मिल पाया !_*
           _निएंडरथल प्रजाति के मानवों की आँखें यूरोप की लंबी काली रातों में दूर – दूर तक देखने के लिए ही बनी थीं,लेकिन इन बड़ी आँखों की कीमत उन्हें उच्च स्तरीय विचार योग्य दिमाग को त्याग कर चुकानी पड़ी,लेकिन दूसरी तरफ मनुष्यों की अतिविशिष्ट और विकसित प्रजाति होमो सेपियंस के पास एक बेहतर और बड़ा दिमाग मौजूद था,इस बात का पुरातात्विक सबूत है कि प्रागैतिहासिक होमोसेपिएंस मानवों के पास जानवरों की खालों को सिलने के लिए सुईयां उपलब्ध थीं !  जिनकी मदद से उन्होंने जानवरों की खालों को अपनी सुई से सिलकर गर्म कपड़े तैयार कर लेते थे,इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने बड़े समाज बनाए जिसकी मदद से वे यूरोप के हिमयुग जैसी बड़ी आपदा में भी स्वयं,अपने परिवार और अपने समाज को बचा पाने में सफल रह पाए ! और कम बुद्धिमान निएंडरथल प्रजाति का अत्यधिक ठंड में समूल सर्नानाश ही हो गया !_
            *_वैज्ञानिकों ने यह शोधकर सिद्ध कर दिया है निएंडरथल मानवों की प्रजातियों के पूर्वज रोशनी से लबालब अफ्रीकी महाद्वीप में रहते थे,जहां उन्हें बड़ी आंखों की आवश्यकता ही नहीं थी,लेकिन जब वे यूरोप में आए तब यहां की लंबी और घनी स्याह रातों में भी ठीक से देखने के लिए बड़ी-बड़ी आंखों की परम् आवश्यकता आन पड़ी और प्रकृति ने इन्हें बड़ी-बड़ी आंखों को प्रदान भी कर दिया !_*

*_निएंडरथल मानव भी उतने बुरे नहीं थे,जितना हालीवुड की फिल्मों उन्हें बतातीं हैं !_*
             ___________________

           *_एक और बहुत महत्वपूर्ण और सारगर्भित बाद यह है कि बालीवुड की फिल्मों में मानवों की निएंडरथल प्रजाति को बहुत खूंख्वार,बर्बर, क्रूर और हिंसक दर्शाया जाता रहा है,लेकिन डॉक्टर रॉबिन डनबार जैसे वैज्ञानिकों ने शोधकर यह बताया कि ‘निएंडरथल मानव भी व्यवहारिक तौर पर उतने बुरे नहीं थे,जितना बालीवुड के डायरेक्टर उन्हें बताते हैं ! हकीकत यह है कि बस वे होमोसेपियंस मानवों की तुलना में थोड़ा अक्लमंद कम थे !_*
               _निएंडरथल प्रजाति के मानवों पर शोध करकेऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय की एक सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक आयलीना पीयर्स ने इस परंपरागत मान्यता को जांचने के लिए उन्होंने 13 निएंडरथल प्रजाति के मानवों की और 32 होमोसेपियंस प्रजाति के लोगों की खोपड़ियों पर गहन अध्ययन और शोध किया ।_
          *_आयलीना पीयर्स के अनुसार ‘ निएंडरथल प्रजाति के मानवों का मस्तिष्क दृश्य आधारित होने के कारण उनका शरीर पर काबू बेहतर रहा होगा वे दिख रही चीज़ों को बेहतर ढंग से समझ पाते थे,लेकिन इसकी वजह से उनके दिमाग के महत्वपूर्ण हिस्से विकसित ही नहीं हो पाए जो बेहतर सोच देते हैं या सामाजिक संरचना प्रदान करने में मददगार होते हैं ! ‘_*
          _इसी विषय पर लंदन के नैचरल हिस्ट्री म्युज़ियम में शोध कर रहे एक अन्य लब्धप्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर क्रिस स्ट्रिंगर या Professor Chris Stringerभी आयलीना पीयर्स द्वारा निकाले गए नतीजों का भरपूर समर्थन करते हैं ! प्रोफ़ेसर स्ट्रिंगर जोरदार ढंग से इस बात को कहते हैं कि_ *_‘हम ऐसा मान सकते हैं कि दिमाग के सोचने वाले हिस्सों के छोटे होने के कारण निएंडरथल मानव एक सीमित दायरे में सीमित हो गए होंगे,इसके साथ ही वे बड़े समूह ही नहीं बना पाए होंगे,क्योंकि यह सब करने के लिए मानव में एक बड़ा और विकसित मस्तिष्क अत्यंत आवश्यक है। ‘_*
              _प्रोफ़ेसर स्ट्रिंगर कहते हैं इस तरह की छोटी छोटी चीज़ों की वजह से ही होमो सेपियंस इस धरती पर अपना अस्तित्व बचाए रखने में पूर्णतः सफल रहे, वे आगे बताते हैं कि_ *_‘अगर आप प्रतिक्रया देने में,पड़ोसियों से मदद लेने में और जानकारी बांटने में महज़ कुछ प्रतिशत ही बेहतर हों तो यह आपके जीवन और मरण के लिए बहुत बड़ा फर्क पैदा कर देता है ‘_*
               _अब इस दुनिया के सभी प्रबुद्ध और जीज्ञासु लोग अब आशा करते हैं कि स्वीडिश जेनेटिस्ट स्वांते पाबो द्वारा अविष्कृत विज्ञान की बिल्कुल नई और आधुनिकतम् शाखा,जिसे वैज्ञानिकों द्वारा_ *_पैलियोजेनेटिक्स  Paleogenetics नाम दिया गया है,की मदद से आज के युवा वैज्ञानिक प्रागैतिहासिक मानवों के जीवन,रहनसहन और उनके खानपान आदि संबंधित जानकारी के बारे में बेहतर से बेहतर जानकारी जुटा कर वर्तमान मनष्यों और इस दुनिया को उपलब्ध कराने में सफल होंगे !_*   

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *