तजा खबर

अम्बा में बाईपास निर्माण का रास्ता साफ, एजेंसियों के द्वारा शुरू हुआ सर्वे

खबर सुप्रभात सामाचार सेवा

अम्बा में बाईपास निर्माण कराए जाने की बात से अम्बा वासियों ने हर्ष जताया है।139 पर बनने वाले फोरलेन प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कर लिया गया है और एजेंसियों के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। निर्माण कार्य से आम लोगों को होने वाली समस्याओं के बारे में सर्वे कर रहे एजेंसी व विभागीय अधिकारियों को बता दिया गया है। अम्बा के पूरब या पश्चिम दिशा से बाईपास निर्माण या बाजार में फ्लाईओवर बनाया जा सकता है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है परंतु अधिकारियों को हिदायत दी है कि निर्माण प्रक्रिया से आम लोगों को कम से कम नुकसान हो। विदित हो कि फोरलेन के निर्माण प्रक्रिया में अम्बा बाजार का बहुत बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आ रहा था। जिससे अम्बा के व्यवसायी वर्ग एवं स्थानीय लोगों को भारी नुकसान होने का भय सता रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *