तजा खबर

प्रधानमंत्री का मन की बात भाजपा नेताओं ने सुना

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

रविवार को 108वें व इस साल के अंतिम मन की बात में पीएम मोदी ने देश के लोगों से शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट रहने की अपील की है। शहर के वार्ड नंबर 20 दिवाकर कॉलोनी स्थित हसपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा के आवास पर पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। मन की बात में पीएम मोदी द्वारा किये गए अपील

को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूर्व अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पीएम ने लोगो से फिट रहने की अपील की। प्रधानमंत्री ने शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट रहने की अपील की है। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री राम मंदिर उद्घाटन पर चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर हैशटैग रामभजन लगाकर कविताएं भजन, दोहे आदि लिखने की अपील की है ताकि राम मंदिर उद्घाटन को ऐतिहासिक बनाया जा सके। भाजपा नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस अपील का लोग शत प्रतिशत ऐतिहासिक बनाएंगे। राम मंदिर उद्घाटन को ऐतिहासिक बनाने के लिए घर-घर दीपक जलाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री वर्ष 2023 को देश के लिए उपलब्धियां से भरा बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शॉप लैंडिंग कर विश्व में अपना एक अलग कृतिमान बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी उपलब्धियां से आत्मविश्वास से भरा हुआ है। खेल क्षेत्र में भी देश ने सराहनीय कार्य किया है। एशियाई खेल में भारत में 107 पदक अपने नाम किए हैं वहीं पारा में भी 111 पदक जीता है। क्रिकेट के विश्व कप में भी भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महिला खिलाड़ियों ने भी देश का नाम रोशन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पीएम मोदी ने कहा कि इसे हर क्षेत्र में नई क्रांति आई है। मन की बात सुनने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, युगल किशोर सिंह, सुनील कुमार शर्मा, विनोद सिंह, राकेश कुमार देवता, टूना प्रसाद गुप्ता, राजेश पांडेय, विनोद शर्मा, अमर उजाला, ई बीके पाठक, छोटू कुमार, रमाकांत सिंह, सुनील कुमार सिंह आदि शामिल थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मासिक रेडियो कार्यक्रम की 108वीं कड़ी मन की बात को औरंगाबाद भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र देव प्रखंड के ग्राम दुलारे में उत्क्रमित हाई स्कूल के बूथ संख्या- 291 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना एवं इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम हम सभी देशवासियों के लिए लाभकारी और प्रेरणादायक है।आज के इस एपीसोड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और आर्थिक विकास सहित भारत की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया जो बहुत ही महत्वपूर्ण है।इस वर्ष भारत ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की है जिनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित होना,भारत की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना और विगत कुछ दिन पहले G-20 समिट में सफलता प्राप्त करना है।अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश के साथ-साथ औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र और जिलावासी में काफी उत्साह है लोग अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं और खुशी मना रहे है।रामलाल का दर्शन करने के लिए उत्सुक है।यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का ही देन है कि यह सौभाग्य हम देशवासियों को देखने के लिए मिल रहा है।मन की बात कार्यक्रम के बाद आमसभा हुआ जिसका संचालन विजय यादव ने किया एवं सांसद ने लोगो को संबोधित करते हुए भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में और लोकसभा क्षेत्र के शिक्षा,स्वास्थ्य एवं विकास से संबंधित अन्य स्थानीय मुद्दा के बारे में ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं को बताया।इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश सिंह,पूर्व उप प्रमुख देव मनीष कुमार पाठक,भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा,चितरंजन सिंह,मनोज प्रमार,मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,विजय भुइँया,देवंती भुंइया,परम भुइँया,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव,अभय यादव,दिलीप सिंह,विशु गुप्ता,गुड्डू सिंह,चिंटू सिंह,विजय गुप्ता,सुभाष गुप्ता,उपेन्द्र सिह,लोहड़ी यादव,संतोष यादव,बिंदेश्वरी यादव,राकेश यादव एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *