तजा खबर

देव में हम पार्टी ने किया कार्यकर्ता बैठक, संगठन विस्तार पर दिया गया बल

देव (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड मुख्यालय स्थित गुरुकुल कुशल सेवा केन्द्र में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर विशेष चर्चा

की गई। तथा एक अन्य प्रस्ताव पारित कर पार्टी के मुख्य संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ ० संतोष सुमन के प्रति

आस्था प्रकट किया गया। उपस्थित लोगों ने पार्टी को एनडीए में शामिल होने का निर्णय को एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे भविष्य में पार्टी को मजबूती प्रदान होगा। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अति पीछडा प्रकोष्ठ एवं श्रवण भुईयां कुटुम्बा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी संशोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से मनोज कुमार, गुड्डू कुमार, रामसुंदर भुईयां, केदार भुईयां,इंदु देबी, सरोज देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *