तजा खबर

महिला हिंसा उन्मूलन को ले जागरुकता शिविर ओबरा में संपन्न

निशांत कुमार , खबर सुप्रभात

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के अवसर पर आज दिनांक 09 दिसम्बर को महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती रचना के निर्देशन में महिला हिंसा उन्मूलन पर जागरूकता रैली सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना कार्यालय,प्रखंड परिसर ओबरा(औरंगाबाद) में किया गया। रैली को प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परियोजना प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रखंड प्रमुख ने महिला हिंसा रोकने में पुरूषों की भूमिका को अहम बताईं साथ ही लङका-लङकी में भेदभाव नहीं करने हेतु संदेश दिए। जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, राजीव रंजन एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, श्वेता सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं के प्रति होने वाले लैंगिक हिंसा को रोकना एवं महिला हिंसा का उन्मूलन करना है। उन्होंने महिलाओं/बालिकाओं के लिए जिला में संचालित वन स्टाॅप सेंटर के तहत मिलने वाले सेवा/सुविधा के बारे में बताया साथ ही सरकार द्वारा जारी महिला

हेल्पलाइन नंबर 181, मोबाइल नंबर 9771468003, आकस्मिक सेवा के लिए 112 नंबर के बारे में बताते हुए महिलाओं/बालिकाओं के लिए बनें कानूूनों की भी जानकारी दी। जिला प्रबंधक श्री राजीव ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि महिला/बालिका हिंसा उन्मूलन में अपना योगदान दें!साथ ही महिलाओं/बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं हो यह भी सुनिश्चित करें। इसलिए समस्या आने पर इन नंबरों पर फोन कर मदद लें तथा औरौं को भी इसके बारे में बताऐं। रैली के पूर्व महिला हिंसा उन्मूलन के लिए शपथ भी लिया गया। महिला पर्यवेक्षिका,सभी सेविका एवं अन्य सहभागियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *