तजा खबर

द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई।

औरंगाबाद , खबर सुप्रभात

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने एनडीए गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारी बहुमत के साथ 15 वें और देश के प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू जी की यह जीत सही मायनों में देश के गरीबों, पिछड़ों ,आदिवासियों और वंचितों की जीत है ,एनडीए सहित उन सभी सम्मानित दलों एवं नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने द्रोपदी मुर्मू जी को अपना भारी समर्थन दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि श्रीमती मुर्मू सादगी और सरलता की प्रतीक हैं उनको राष्ट्रपति के पद पर आसीन होने से इस पद की गरिमा बड़ी है और दुनिया में यह संदेश गया है कि भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत हुआ है।
पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो सपना जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देखा था कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति के उत्थान के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है वह आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हुआ है। बधाई एवं खुशी जाहिर करने वाले में भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव यादव बृजेंद्र कुमार सिंह लक्ष्मी नारायण सिंह सुनील सिंह विजय प्रसाद निराला अरविंद सिंह संजय गुप्ता अनिल कुमार गुप्ता विनोद सिंह विरेंद्र कुमार मुकेश कुमार साहू अशोक पांडे रामकेवल सिंह रघुनाथ राम टुना प्रसाद गुप्ता विनोद शर्मा महेंद्र जैन गुड्डू प्रसाद प्रो.आशा कुमारी रामरूप सिंह ललेनदर शर्मा अविनाश पांडे सुशील कुमार जय किशोर मिश्रा शंभू मिश्रा नरेश पासवान शामिल हैं।

2 thoughts on “द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *