तजा खबर

अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन , गांव में भी होगा परिचर्चा


अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा स्थिति राजद के कुटुम्बा प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। परिचर्चा का संचालन पार्टी के जिला सचिव नंदन कुमार सिंह यादव ने किया। परिचर्चा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया

कि गांव टोला और पंचायत में भी अम्बेडकर परिचर्चा आयोजित किया जाए। मुख्य वक्ता राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डा० सुरेश पासवान, कौलेश्वर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, दिवाकर सिंह चंद्रवंशी, सिन्हा कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, शल्लू जी , प्रखंड अध्यक्ष रफीगंज, सुही पंचायत के मुखिया मंजीत यादव, दधपा पंचायत के मुखिया गौरव जी, मिडिया प्रभारी जगनरायण यादव, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, सुनील सिंह के दावे दर्जनों लोग संबोधित किया।

2 thoughts on “अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन , गांव में भी होगा परिचर्चा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *