तजा खबर

निवार्चन समिति गठित

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

15 जनवरी (सोमवार) को जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में अधिवक्ताओं का आम सभा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया, इस आम सभा में सर्वसम्मति से जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में कार्यसमिति का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया और निवार्चन समिति का गठन किया गया, निवार्चन समिति में एक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और चार सहायक निवार्चन पदाधिकारी का घोषणा किया गया जो निम्न हैं वरीय अधिवक्ता एपीपी महेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कामता प्रसाद सिंह सहायक निवार्चन पदाधिकारी,अवध किशोर पांडे सहायक निवार्चन पदाधिकारी, सरोज रंजन सिन्हा सहायक निवार्चन पदाधिकारी और अभय प्रसाद सहायक निवार्चन पदाधिकारी बने हैं, इससे पुर्व कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने अपने कार्यकाल के आय -व्यय के व्योरा प्रस्तुत किया , वोटरलिस्ट शिघ्र प्रकाशित कराया जाएगा तथा नव गठित निवार्चन समिति 15 फरवरी 2024 तक चुनाव करा लेगी,