तजा खबर

राहुल गांधी ने अपने मंच से औरंगाबाद को उपेक्षित किया : भाजपा

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात औरंगाबाद


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज पाण्डेय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह बबुआ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि
आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा न सिर्फ फ्लॉप हुई बल्कि उन्होंने अपने ही मंच से अपने ही दल को ही तोड़ने और अपने दल के बड़े नेताओं के साथ अन्याय करने का काम किया है।औरंगाबाद जिले के ही नहीं बल्कि बिहार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार सिंह जो की औरंगाबाद से सांसद रहे हैं महामहिम राज्यपाल रहे हैं उनका संबोधन में नाम ना लेना उनको सम्मानजनक ढंग से संबोधन का अवसर न देना यह अपने आप में औरंगाबाद और औरंगाबाद के कांग्रेस जनों की अपेक्षा है
राहुल गांधी भारत जोड़ने चले थे लेकिन अपने ही नेताओं को आज मंच पर उपेक्षित कर इन्होंने अपने ही अभियान हवा निकालने का काम किया है।
यह देश के लोगों को न्याय देने की बात करते हैं लेकिन यह मंच पर अपने ही पार्टी के जिले के सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को बोलने का अवसर नही देना उनकी बातों और भावनाओं को नही सुनना यह कैसा न्याय है।
राहुल गांधी भारत जोड़ने चले हैं और अपने ही समर्पित कार्यकर्ताओं को छोड़ रहे है।
पूर्व अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी सत्ता के लिए किसानों की आड़ में हिंसा को देश में बढ़ावा दे रहे हैं जिस हिंसा की आग में देश बंट गया और कांग्रेस उसके आगे समर्पण कर बैठी थी जिस हिंसा ने राहुल गांधी से उनकी दादी और पिता के रूप में दो दो बड़े नेता खो दिए फिर से उसी हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।
कांग्रेस भूल गई की उसके राज में किसानों को यूरिया खाद के लिए डंडे खाने पड़ते थे और यूरिया की कालाबाजारी होती थी आज किसानों आसानी से खाद बीज और प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपए और अनाजों का उचित मूल्य मिल रहा है।
किसानों से ईवीएम के बजाए बैलेट से चुनाव की मांग कराना कांग्रेस का घिनौना हथकंडा है।
चुनाव से पहले किसानों के बहाने असामाजिक तत्वों के माध्यम से कांग्रेस देश को हिंसा के आग में झोकना चाहती है।
यह संयोग नहीं बल्कि कांग्रेस का सुनियोजित प्रयोग है जिसमे अन्य सत्ता लोलूप देश विरोधी ताकते भी शामिल है जिसका मंच राहुल गांधी ने समर्थन किया यह देशहित में नही
राहुल गांधी ने औरंगाबाद के नेताओं,जनता और यहां के बारे में कोई बात नही किया।
कुल मिलाकर आज का यह बहुप्रचारित सभी विफल और प्रभावहीन रही जनता को अपना कोई भी विजन राहुल गांधी और कांग्रेस नही दे पाई।