तजा खबर

औरंगाबाद में राहुल गांधी का आम सभा, खरगे भी थे साथ में

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

राहुल गांधी गुरुवार को एक बार फिर बिहार पहुंचे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत वह अभी औरंगाबाद पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा। राहुल गांधी ने कहा सुना है दुबई में वहां के राजा के साथ गले (PM मोदी) मिल रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक पखवारे के अंतराल के बाद गुरुवार को एक बार फिर बिहार पहुंचे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत वह अभी औरंगाबाद पहुंचे हुए हैं। औरंगाबाद में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।

किसान आंदोलन पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उन पर गोले बरसाए जा रहे हैं। लेकिन यह सारी चीजें मीडिया में नहीं दिखेंगी। मीडिया पर सिर्फ पीएम मोदी दिखेंगे।
तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा, “सुना है दुबई में वहां के राजा के साथ गले (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मिल रहे हैं। मीडिया में सिर्फ उन्हें ही दिखाया जाएगा।

खरगे ने नीतीश पर बोला हमला
यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता खरगे ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने याद दिलाया कि जब मेरे साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे तो कहते थे – मर जाऊंगा परंतु भाजपा में नहीं जाऊंगा। कुछ ही माह में वादा भूल गए। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था जब नौकरी देना शुरू किया तो नीतीश कुमार नाराज होकर चले गए। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। सत्य की रास्ता पर चलने वाले सिर्फ राहुल गांधी हैं। बताते चलें कि राहुल गांधी के प्रस्तावित न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के वरीय नेता अरविंद शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रामबिलास सिंह, बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के वरीय नेता धीरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह आदि कांग्रेस नेताओं ने युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटे हुए थे।