तजा खबर

चतरा में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए, भारी मात्रा में हथियार व आधा दर्जन माओवादियों को घायल होने की जानकारी

चतरा संवाद सूत्र खबर सुप्रभात

झारखंड के चतरा जिले से सटे पलामू सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर लावालौंग थाना क्षेत्र में माओवादियों खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सीआरपीएफ 190, कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ- साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था। एंटी नक्सल अभियान के दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पांच माओवादियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में आधा दर्जन अन्य माओवादियों को गोली लगने की भी सूचना है। मुठभेड़ के दौरान मौके से सुरक्षाबलों ने माओवादियों का भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामान भी बरामद किया है।इस संबंध में जानकारी के लिए चतरा एसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं होने के स्थिति में सदर थाना प्रभारी ने घटना के पुष्टि किये हैं।

2 thoughts on “चतरा में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए, भारी मात्रा में हथियार व आधा दर्जन माओवादियों को घायल होने की जानकारी”

  1. Najlepsza aplikacja do kontroli rodzicielskiej, aby chronić swoje dzieci – potajemnie tajny monitor GPS, SMS-y, połączenia, WhatsApp, Facebook, lokalizacja. Możesz zdalnie monitorować aktywność telefonu komórkowego po pobraniu i zainstalowaniu apk na telefonie docelowym.

  2. Szpiegowskie telefonu – Ukryta aplikacja śledząca, która rejestruje lokalizację, SMS-y, dźwięk rozmów, WhatsApp, Facebook, zdjęcie, kamerę, aktywność w Internecie. Najlepsze do kontroli rodzicielskiej i monitorowania pracowników. Szpiegowskie Telefonu za Darmo – Oprogramowanie Monitorujące Online.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *