तजा खबर

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद का निधन, कांग्रेस सहित मुख्यमंत्री भागवत मान ने जताया दुःख, रुका यात्रा

आलोक कुमार, संपादक सह निदेशक खबर सुप्रभात

राहुल गांधी का भारत यात्रा में शामिल जलांधर के कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह चौधरी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सांसद के निधन के बाद फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस ने निधन से मर्माहत है और राहुल गांधी सहित पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान भी दुःख ब्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह सात बजे जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा गोराया पहुंचा कि सांसद को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें मौके पर मौजूद एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्हें मौत हो चुकी थी

फलस्वरूप अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सांसद संतोख सिंह पंजाब के जलांधर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे और उनका बेटा भी पंजाब विधानसभा का सदस्य हैं। खबर सुप्रभात को संवाद सूत्रों से इस वक्त मिल रहे अपडेट के अनुसार राहुल गांधी भारत यात्रा को फिलहाल रोक कर सांसद के घर जा रहे हैं जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सांसद के साथ अस्पताल भी पहुंचे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *