तजा खबर

सिद्धांतों की राजनीति करते थे नरेंद्र सिंह, उनके निधन से बिहार की राजनीति में हो गया खालीपन : पुरुषोत्तम

औरंगाबाद खबर सुप्रभात

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों सहित अन्य लोगों में शोक की लहर है। पूर्व कृषि मंत्री ने निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि नरेंद्र सिंह के निधन से बिहार की राजनीति में एक खालीपन आ गया। अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूरे बिहार के लोगों में लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह जेपी के आंदोलन से निकले हुए लोकप्रिय नेता थे। वे हमेशा सिद्धांतो की राजनीति किया करते थे। उनके निधन से बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया है। बिहार की राजनीति में उनका काफी दमखम था। आज भी जनता पर बहुत पकड़ था। नरेंद्र सिंह की वजहों से ही उनके बेटे सुमित कुमार निर्दलीय विधायक हैं और सरकार में मंत्री भी हैं। जब वे राजनीति में सक्रिय थे सत्ता में जबरजस्त पकड़ रखते थे। कृषि मंत्री के रूप में राज्य के किसानों के लिए सराहनीय कार्य किये। कई सुविधाओं के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाई। शोक व्यक्त करने वालों मे पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, बृजेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, युगल किशोर सिंह, अरविंद सिंह, विनोद शर्मा, टुना प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, विनोद सिंह, अनिल गुप्ता, अविनाश कुमार, अशोक पांडेय, मुकेश साहू, पंकज कुमार, सुनील कुमार सिंह, शंभू मिश्रा, गुड्डू प्रसाद, रघुनाथ राम, विजय प्रसाद निराला, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, रामरूप सिंह, कुश कुमार शामिल हैं।

2 thoughts on “सिद्धांतों की राजनीति करते थे नरेंद्र सिंह, उनके निधन से बिहार की राजनीति में हो गया खालीपन : पुरुषोत्तम”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *