तजा खबर

अम्बा पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार व थ्रीनेट की बरामद , एक आरोपी गिरफ्तार

अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

18 मार्च को पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देशन में अम्बा थाना अंतर्गत ग्राम बलिया बिगहा से संतोष महतो पिता स्वर्गीय लखन महतो के घर से गुप्त सूचना के आधार पर अम्बा थाना एवं SSB के संयुक्त रूप से छापामारी कर 02 देशी कट्टा,02 थार्नेट, 02 अर्ध निर्मित बैरल पाइप के साथ गिरफ्तार किया गया। संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।