तजा खबर

केजरीवाल के घर क्राइम ब्रांच ने दिया दस्तक , भाजपा पर आरोप लगाना पड़ा महंगा

नई दिल्ली संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने पहुंची है। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि आप विधायकों को भाजपा खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने आप के 21 विधायकों को तोड़ने की योजना बनाई है। और 7 विधायकों से संपर्क किया हैं। इसी मामले में क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल के घर पहुंची है। बता दें कि  दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था।