अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा प्रखंड के सिमरी खुर्द गांव का मुख्य निकास अवरुद्ध है। ग्रामीण जैसे तैसे गांव से बाहर निकल रहे हैं।गांव के मुख्य निकास अवरुद्ध होने का मुख्य वजह है कि एन एच 98 चौड़ीकरण होने के समय गांव के रास्ता बंद कर पुल का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन अभी तक रास्ता बंद है। फलस्वरूप ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना

पड़ रहा है। इस संबंध में महराजगंज के मुखिया अरविंद पासवान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं तथा कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां ने भी स्थल जांच कर एनएचएआईं के क्षेत्रीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराये हैं। लेकिन ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह को मानें तो इसका असर अभी तक शून्य है। इस संबंध में खबर सुप्रभात को ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि औरंगाबाद के जिलाधिकारी पत्रांक 6140/गो० दिनांक 18/8/2026 को परियोजना के निदेशक डाल्टेनगंज को आवश्यक कार्रवाई हेतु आदेश दिए लेकिन अभी तक जिलाधिकारी का आदेश धूल चाट रहा है और किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं हुई है।