तजा खबर

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद सांसद ने आंगन से किया पवित्र मिट्टी संग्रह

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं माँ भारती के सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के आँगन से अमृत कलश में पवित्र मिट्टी संग्रह किया।रफीगंज प्रखण्ड के ग्राम बीबीपुर में रविन्द्र सिंह के सुपुत्र शहीद अम्बुज सिंह (असम राइफल),सिमरा जमशेद गाँव के स्वतंत्रता सेनानी धर्मदत्त

मिश्रा,बनचर बगड़ा निवासी भारत पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध के क्षेत्र में विजय ऑपरेशन कारगिल शहीद शिव शंकर प्रसाद गुप्ता के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित एवं आँगन से मिट्टी संग्रह,भदवाडीह में स्वतंत्रता सेनानी स्व.छेदी सिंह एवं स्व.गया सिंह के आँगन से मिट्टी संग्रह,लोदीपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्व.नथुनी सिंह एवं स्व.रामपति सिंह के पुत्र शहीद (ITBP) जवान अशोक

सिंह,भदवा बाजार स्वतंत्रता सेनानी स्व.जानकी साव के घर से मिट्टी संग्रह,गोठानी में अनिल सिंह के सुपुत्र शहीद दिपक राज(NAVY)के घर से मिट्टी संग्रह,कड़सारा में स्वतंत्रता सेनानी स्व.ब्यासदेव सिंह,स्व.रामस्वरूप सिंह,स्व.मुखनदेव सिंह,स्व.विशुनदेव सिंह के घर से मिट्टी संग्रह,तेलथुआ में स्वतंत्रता सेनानी नागेश्वर मिश्रा के घर से मिट्टी संग्रह,गुलाब बिगहा में शहीद मनोज सिंह (RPF) के घर से मिट्टी संग्रह,बाबूगंज निवासी बिहार पुलिस के शहीद सूरेश सिंह के घर से मिट्टी संग्रह,नीमाचतुर्भुज में शहीद जवान मनोज कुमार सिंह(BSF) के घर से मिट्टी संग्रह,ग्राम अरथुआ में स्वतंत्रता सेनानी स्व.सरयू सिंह एवं स्व.राम निवास सिंह के घर से मिट्टी संग्रह किया गया एवं सांसद के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी शहीद परिवार के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश से स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर शहीद जवानों के घर से लिए गए पवित्र मिट्टी को दिल्ही के कर्तव्य पथ पर निर्माण होने वाले अमृत वाटिका में भेजा जाएगा और वहाँ सभी शहीदों का नाम अंकित किया जाएगा।इसी क्रम में विगत कुछ दिन पहले भदवा बाजार में आसामाजिक तत्वों के द्वारा ब्यवसायियों के दुकान एवं गाड़ियों में आग लगा दिया गया था उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर मदद करने का भरोसा दिलाया।इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह,भरत सिंह,भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेन्दु शेखर सिंह,जिला परिषद सदस्य सह मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया,जिला महामंत्री शुभम सिंह,उपेन्द्र सिंह,शिव दयाल गुप्ता,गोपाल सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,रफीगंज ग्रामीण मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश सिंह,बब्लू सिंह,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष चुन्नू शर्मा,नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू,महेन्द्र गुप्ता,किशु गुप्ता,पंचायत समिति सदस्य गोपाल प्रसाद,शशि भूषण मिश्रा,सुनील सिंह,रामसेवक प्रसाद दांगी,चन्द्रभानु गुप्ता,संगेश सिंह,भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय ग्रामीण एवं समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *