खेलो इंडिया यूथ गेम्स में परचम लहराने चला औरंगाबाद का सपूत,
पूर्व जिप अध्यक्ष ने शुभकामना देते हुए किया रवाना

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान ने गुरुवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के मलखम खिलाड़ी विवेक कुमार को शुभकामनाओं के साथ विदा किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रखंड, जिला एवं राज्य के लिए गौरव की बात है। हमारी शुभकामना है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन से पदक प्राप्त कर बिहार का नाम रोशन करें। विदित हो कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में हो रहा है। मलखम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बिहार राज्य से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया था। जिसमें कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलिया अंतर्गत गंगहर गांव निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र विवेक

कुमार का नाम भी शामिल है। विवेक कुमार के प्रारंभिक गुरु योगेंद्र भूषण मिश्र ने बताया कि राज्य स्तर पर चयन होने के बाद मलखम एसोसिएशन बिहार द्वारा प्रतिभागियों को बेहतर ट्रेनिंग दी गई है। उम्मीद है हमारे खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की है अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, जदयू जिला महासचिव वीरेंद्र मेहता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद जगनारायण यादव योगेंद्र मेहता ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *