तजा खबर

पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजदीप सिंह का निधन, दौड़ा शोक का लहर


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत बड़का गांव निवासी व पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजदीप सिंह उर्फ बुध्दन सिंह (45)का निधन शनिवार को देर रात हो गया। निधन के खबर सुन पुरे इलाके में शोक का लहर दौड़ गया वहीं परीजनो में हाहाकार मच गया है। हर किसी को चेहरे

पर जहां उदासी तथा गम का भाव देखा जा रहा है वहीं परीजनो को रो रो कर बुरा हाल है। कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, देवरा निवासी व शिक्षक नरेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय उर्फ संजू यादव, परता पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र उर्फ योगी मेहता जिला परिषद उपाध्यक्ष रामेश्वर बैठा उर्फ नन्हक बैठा ने मृत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञात हो कि राजदीप सिंह वर्ष 2009 में परता पंचायत से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *