तजा खबर

चाचा नेहरू का जयंती समारोह संपन्न

औरंगाबाद खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह स्मारक भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू (चाचा नेहरू)का 133वां जयंती समारोह औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा चाचा नेहरू के तैल्य चित्र पर

पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के आजादी के लड़ाई में

पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी का उल्लेखनीय योगदान रहा है जिसे नकारा नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद देश में जो भी विकास हुआ है इसके लिए कांग्रेस पार्टी और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू का पहला श्रेय रहा है। वक्ताओं ने वर्तमान एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के विकास के लिए जो भी प्रतिष्ठान लगाया उसे आज सरकार प्राइवेटाइजेशन कर रही है और उद्योगपतियों के हवाले कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि देश को अंग्रेजों से कांग्रेस ने मुक्त कराया था और भाजपा आरएसएस से भी कांग्रेस पार्टी मुक्त करायेगी। राहुल गांधी के पद यात्रा का मिल रहे अभुतपूर्व जन समर्थन गवाही दे रहा है कि आज पुरा देश मोदी सरकार और भाजपा आरएसएस से मुक्ति चाहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *