तजा खबर

कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय अम्बा में शौचालय व यात्री शेड भी नसीब नहीं, अधिकारियों व जनप्रतिनिधि भी दगा दे रहे नागरिकों को

अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय अम्बा में यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों के सुबिधा के नाम पर सार्वजनिक शौचालय एवं यात्री शेड भी नसीब नहीं हो सका है। लेकिन प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव गांव में विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है।

सच्चाई तो यह है कि आजादी के तथा कथित अमृत महोत्सव में जब प्रखंड मुख्यालय में सार्वजनिक शौचालय व यात्री शेड जो कि विकास का बुनियादी आधार माना जाता है नसीब नहीं हो सका तो फिर अमृत महोत्सव और विकसित भारत का दावा और प्रचार

प्रसार महज छलावा नहीं तो और क्या हो सकता है? बताते चलें कि अम्बा में बस पड़ाव भी आज तक नसीब नहीं हो सका है। फलस्वरूप एन एच पर ही यात्री वाहन रुकता है तथा टेम्पो व बाइक लगा रहता है जिससे यातायात प्रभावित तो होता ही है दुर्घटना के आशंका हमेशा बना रहता है। जानकारी के अनुसार

कुछ बर्ष पूर्व नबीनगर रोड़ में बत्रे नदी के छोर पर बस पड़ाव के लिए स्थान चिन्हित किया गया लेकिन एक छोटा सा यात्री शेड के निर्माण किया गया और बस पड़ाव का रश्म अदायगी कर लिया गया। बर्षों बित जाने के बाद भी बस पड़ाव का निर्माण नहीं हो सका।इस संबंध में नबीनगर रोड़ निवासी अजय गुप्ता, पूर्व प्रधानाध्यापक व वरीय समाजिक कार्यकर्ता शम्भू चौधरी , प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह आदि ने बताया कि अभी तक जो भी जनप्रतिनिधि बने हैं वे केवल जनता को धोखा देते रहे हैं तथा अपना रोटी सेंकते रहे हैं।वहीं अधिकारी कागज़ में विकास के आंकड़े गिनाने और विकास का तथा कथित रथ दौड़ाते रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *