तजा खबर

औरंगाबाद के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता : S D P O-2

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देशानुसार लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-09.05.2024 को लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मदनपुर थाना की पुलिस एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (कोबरा-205) के द्वारा कुछ प्वाईट को चिन्हित कर नक्सल

गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त रुप से छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान सुबह में कुल-04 आई०ई०डी० कमशः प्वाईट : के पास 02 आई.ई. डी. 03 एवं 04 कि०ग्रा० का, प्वाईट . के पास से एक आई.ई.डी. 03 कि०ग्रा० का तथां प्वाइंट और C के बीच से एक आई.ई.डी. 04 कि०ग्रा० का बरामद किया गया है। छापामारी दल द्वारा नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम करते हुये एक बड़ी कार्रवाई कर बरामद आई.ई.डी. को वहीं पर नष्ट किया गया है।