पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर में एक सीमेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रंजन कुमार (36) पान खाने के लिए पास के चौराहे पर गया था। तभी यह वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक तक पर भी एक शख्स की हत्या का आरोप था। चुनावी रंजिश में हत्या की गई है।