तजा खबर

70 अमेरिकी सांसदों ने लिखा पीएम मोदी के विरुद्ध जो बिडेन को पत्र, पं०नेहरु का हुआ था भव्य स्वागत, राजीव गांधी को रीगीन ने छाता लगा कर किया था सम्मान

आलोक कुमार संपादक सह निदेशक खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी अमेरिका में हैं। नरेंद्र दास मोदी का अमेरिका में बहुत गर्म जोशी से स्वागत किया जा रहा है यह प्रोपगंडा गोदी मिडिया के सहारे किया जा रहा है। लेकिन 70अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति

जो बिडेन को पत्र लिखकर पीएम मोदी का विरोध जताते हुए सवाल पुछने का सलाह दिया है आखिर गोदी मिडिया इसे क्यों नहीं दिखा रहा है? बताते चलें कि जब 1949 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री प० जवाहरलाल नेहरू अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहुंचे थे तो उन्हें भी भव्य

स्वागत किया गया था। जबकि उस समय भारत एक बाजार भी नहीं था और अमेरिका को यह संदेह जता रहा था कि भारत रुस के तरफ जा सकता है। इसी तरह जब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी अमेरिका गए थे तो उस वक्त जब बारिश होने लगा तो अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रीगीन ने राजीव गांधी को छाता लगाया था और उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। लेकिन आज गोदी

मिडिया जिस तरह से प्रोपगंडा फैला रहा है कि अमेरिका में भारत के पीएम को स्वागत किया जा रहा है उसका असलियत यह है कि जो लोग अमेरिका में भारतीय पर्यटक गए हुए हैं वे नाच गा रहे हैं। इसके अलावे जो अमेरिका में

भारतीय बसे हुए हैं और भाजपा से उनका संबंध है उनसे पीएम मोदी मील रहे हैं। जानकारी के अनुसार 70 अमेरिकी

सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को पत्र लिखकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी से पुछा जाए कि भारत में धार्मिक सहिष्णुता क्यों बढ़ रहा है? भारत में जो मोदी के आलोचक हैं उन्हें जेल में बंद क्यों किया जा रहा है? भारत जो प्रेस के आजादी और स्वतंत्रता के लिए जाना जाता था आज प्रेस के आजादी और स्वतंत्रता पर धिरे धिरे अंकुश क्यों लगाया जा रहा है? भारत में गाहे वगाहे इंटरनेट सेवाएं क्यों बंद करना पड़ता है? आदी कई सवाल 70अमेरिकी सांसदों ने उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का विरोध कर रहे हैं। लेकिन गोदी मिडिया इसे नहीं दिखा रहा है।

1 thought on “70 अमेरिकी सांसदों ने लिखा पीएम मोदी के विरुद्ध जो बिडेन को पत्र, पं०नेहरु का हुआ था भव्य स्वागत, राजीव गांधी को रीगीन ने छाता लगा कर किया था सम्मान”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *