तजा खबर

मुख्यमंत्री के गृह जिले में सुशासन का खुला पोल, कैदी के मौत के बाद भड़का जनाक्रोश

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

नालंदा में कैदी की मौत पर बवाल शुरू हो गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाया और जमकर हंगामा किया। पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। छोटे राम पिछले 3 सप्ताह से बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां वह खून से लथपथ मिला था। अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।