अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
लोक जनशक्ति पार्टी (R) औरंगाबाद जिला अध्यक्ष के चयन करने के लिए छः सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार छः सदस्यीय कमिटी में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सत्यानंद शर्मा, प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदू कश्यप, मिथिलेश मिसाद शामिल हैं। उक्त गठित कमिटी का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा करेंगे। जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को औरंगाबाद आएंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर जिला अध्यक्ष के लिए तीन नामों का अनुशंसा प्रदेश कार्यालय को करेंगे।