तजा खबर

दाउदनगर एवं हसपुरा में भूमिहीनों के बीच पर्चा का किया गया वितरण

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

30 जनवरी को औरंगाबाद जिले के हसपुरा अंचल के 60 एवं दाउदनगर अंचल के 3 भूमिहीन परिवारों के बीच भू पर्चा का वितरण अपर समाहर्ता औरंगाबाद, आशीष कुमार सिन्हा द्वारा किया गया, जिसकी घोषणा श्री आलोक कुमार मेहता, माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी। इस अवसर पर दाउदनगर भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, अंचल अधिकारी हसपुरा, अंचल अधिकारी दाउदनगर एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *