तजा खबर

ग्रामीण विकास मंत्री का एस्कार्ट वाहन तेजपुरा लख के पास दुर्घटनाग्रस्त, जवान पटना रेफर


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


शनिवार को सुबह 11 बजे औरंगाबाद जिला अंतर्गत दाउदनगर प्रखंड के सोन कैनाल नहर पर तेजपुरा लख के पास ग्रामीण विकास मंत्री (बिहार सरकार) के एस्कार्ट वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को अंचलाधिकारी दाउदनगर द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। उक्त जानकारी औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार एस्कार्ट वाहन में पांच लोग सवार थे जिसमें चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जवान नालंदा जिला बल के हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *