तजा खबर

अशोक चौधरी तेजस्वी पर झांसा देने का लगाया आरोप

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जदयू नेता व मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के 17 महीने के कार्यकाल के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 17 सालों के शासनकाल की जांच भी होनी चाहिए। आखिरकार हर सरकार के शासनकाल में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने भी लोगों को नौकरियां दी थी। और आगे भी देंगी। तेजस्वी आम लोगों को झांसा दें रहें हैं। दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।