तजा खबर

बुंदाबांदी बारिश से कई ट्रेनें रद्द, फ्लाइट सेवा हुआ बाधित, 5 दिसम्बर से ठंड बढ़ने का उम्मीद

आलोक कुमार संपादक सह निदेशक खबर सुप्रभात

बिहार में अब ठंड और बढ़ाने वाली है। पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, समस्तीपुर, शेखपुरा में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी बारिश हुई है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह-सुबह घना कोहरा भी दिखा। मौसम विभाग की माने तो पांच दिसंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है। 8 जिलों में बारिश की

संभावना जताई गई है। कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक 24 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। पटना से आने जाने वाली 10 फ्लाइट भी लेट हुई है। बिहार में पुरवा हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य की अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से गुरुवार को राजधानी पटना समेत राज के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। जबकि रोहतास के डेहरी और कैमूर में हल्की बारिश हुई। दिन में कुछ देर के लिए ही धूप खिली ज्यादा समय तक बादल छाए रहे। रोहतास के देहरी में 2.2 एमएम और कैमूर में 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़कर दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 3 दिसंबर को और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में और सबसे कम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे के दौरान पटना का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पूरे दिन धुंध छाई रहेंगी। वहीं पटना में देर रात हल्की बुंदाबंदी भी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जगह पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसमें गोपालगंज,सिवान, सहरसा ,मुजफ्फरपुर, वैशाली, खगड़िया, समस्तीपुर जिलों के एक या दो स्थानों में बूंदाबांदी की संभावना है। बीएयू के निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके सुहाने के अनुसार मौसम में बदलाव के बाद ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। दलहन और तिलहन फसलों पर असर नहीं होगा। थोड़ी अधिक बारिश होने की स्थिति में गेहूं सहित रवि की बुवाई में देरी हो सकती है। अभी किस 120 से 125 दिनों की वैरायटी वाले गेहूं लगा सकते हैं। गुरुवार को बूंदाबांदी से सब्जी सहित फलों के उत्पादन पर खराब प्रभाव नहीं होगा। कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ के परिचालन के दिनों में कमी की गई है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।15079 पाटलिपुत्र गोरखपुर एक्सप्रेस शुक्रवार, रविवार, सोमवार और बुधवार को रद्द रहेगी। आंशिक रूप से रद्द: 12177 हावड़ा मथुरा जंक्शन चंबल एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक, जबकि 12178 मथुरा जंक्शन हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी।

रद्द ट्रेनों की सूची

ऑपरेशनल कारणों के स्पाइसजेट की दिल्ली पटना दिल्ली की फ्लाइट गुरुवार को 4:45 घंटे लेट पटना आई। दिल्ली से ही यह फ्लाइट देर से उड़ी थी। इस विमान से करीब 140 यात्री पटना पहुंचे और 150 दिल्ली गए। पहली फ्लाइट सुबह 10:01 बेंगलुरु से पटना पहुंची गुरुवार को 10 विमान लेट आए और गए।

रद्द फ्लाइटों की सूची

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *