तजा खबर

पूर्व राज्यपाल ने किया चौपाल का आयोजन, कहे – डरने की जरूरत नहीं निर्भीकता पूर्वक ओक्षे राजनीति का करें बहिष्कार, कुटकु एवं हडियाह नहर का निर्माण कार्य पुरा नही होने के लिए प्रधानमंत्री एवं स्थानीय सांसद दोषी

आलोक कुमार केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात

21नवम्बर को कुटुम्बा प्रखंड के जगई निवासी किसान रामप्रवेश पाण्डेय के दलान पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने किसान चौपाल का आयोजन किया। चौपाल के अध्यक्षता अशोक पाण्डे एवं संचालन जदयू नेता बिरेंद्र पाण्डेय ने किया। पूर्व राज्यपाल के साथ कांग्रेस के वरीय नेता अरबिंद शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरबिंद सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, श्याम बिहारी सिंह के अलावे दर्जनों कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यपाल के समर्थक भी मौजूद थे। पूर्व राज्यपाल का काफिला जैसे ही जगई गांव स्थित किसान राम प्रवेश पाण्डेय के दलान पर पहुंचा कि सैंकड़ों के संख्या में

उपस्थित किसानों ने फुल माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने अपने संबोधन में किसानो से आह्वान किया कि अपने हक और अधिकार के प्रति सजग रहें तथा ओक्षे राजनीति करने वाले को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि

डरने की जरूरत नहीं है। हडियाही एवं कुटकु डैम अभी तक अधुरा है इसके लिए प्रधानमंत्री एवं स्थानीय सांसद पुरी तरह से दोषी है। इस अवसर पर सिया राम पाण्डेय अखिलेश पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, सिद्धेश्वर पाण्डेय के अलावे दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *