तजा खबर

सम्पूर्ण भारतवर्ष में सैल्यूट तिरंगा द्वारा 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया: प्रमोद कुमार मिश्र

सुनील कुमार सिंह का रिपोर्ट

सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर राजेश कुमार झा जी के उत्कृष्ट नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतवर्ष के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा गुजरात, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, मणिपुर, गोवा, दमन दीव एवं त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष क्रमशः सर्वश्री राज कुमार सिंह, कौशल गुप्ता, राजेश धीमन, सुजिता मिश्रा, मदन मोहन पालीवाल, उमेश शर्मा, उत्तम भाई पटेल, रंजन चौधरी एवं रवि शंकर तिवारी, संजय कुमार सिंह, शैलेश वर्मा, हितेश तिवारी, आयुष मिश्र, डिंपी बजाज, माला आचार्य, चंद्रशेखर नागरबेट्टा, डी सत्यवीर, हैप्पी गोयल, अखिल गुप्ता, अनूप सिन्हा, गायत्री बाबू, केडीवी परसिदिनी, गोपाल नैयर, एसी लुवांग, स्वप्निल, एसयू पटेल एवं ब्रज गोपाल सिन्हा के अथक प्रयास से देश के 26 राज्यों में अनेक स्थानों पर 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह जानकारी सैल्यूट तिरंगा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता प्रमोद कुमार मिश्र ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी। श्री मिश्र ने कहा कि 74वां गणतंत्र दिवस करोड़ों भारतीयों के संवैधानिक अधिकारों एवं बतौर नागरिक हमारे कर्तव्यों की याद दिलानेवाला उत्सवी दिन है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण के साथ साथ कई राज्यों में छोटे बड़े आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। झारखंड स्थित धनबाद में 150 फीट लंबा “तिरंगा”, निर्मित कर “वंदे मातरम्” और

“भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ लगभग 500 वाहनों के साथ अत्यंत आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा एवं दिल्ली सहित कई राज्यों में देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, निशुल्क चिकित्सा, रक्तदान, अनाथ बच्चों के आश्रम एवं वृद्धाश्रम में भोजन, वस्त्र , कंबल आदि का वितरण भी किया गया। जमशेदपुर, झारखंड में बादल महतो एवं प्रभात महाराज द्वारा 51 बच्चियों को “सुकन्या समृद्धि योजना” से जोड़ने की घोषणा हुई। सम्पूर्ण देश में सफल आयोजन के लिए श्री मिश्र ने सैल्यूट तिरंगा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मीडिया से जुड़े महानुभावों तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देनेवाले सभी राष्ट्रवादी विचारधारा वाले व्यक्तियों एवं सैल्यूट तिरंगा के सभी माननीय संरक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *