तजा खबर

जिला जदयू में मचा घमासान रुकने का नहीं ले रहा नाम, पहले दर्जनों कार्यकर्ता छोड़ा पार्टी का दामन अब पार्टी ने संजीव को किया पद मुक्त, आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है असर


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला जनता दल (यू) में इन दिनों घमासान मचा है। एक सप्ताह पूर्व पार्टी में अंतर्कलह उजागर हुआ और अभी तक अंतर्कलह रुकने के बजाय बढ़ते जा रहा है। पार्टी में बढ़ते गुटबाजी और अंतर्कलह से आगामी लोकसभा

चुनाव 2024 का परिणाम प्रभावित होने का आशंका जिला एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं को सताने लगा है। जिला जदयू में ब्याप्त अंतर्कलह का असर स्थानीय INDiA गठबंधन पर भी पड़ने का भी आशंका गहराने लगा है। बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व जिला जदयू में उस वक्त अंतर्कलह फूटकर सामने आया था जब पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और जिलाअध्यक्ष पर आरोप लगाया था। अब पुनः पार्टी के प्रदेश सचिव व नबीनगर निवासी संजीव कुमार सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पद से हटा दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *