तजा खबर

प०दिनदयाल उपाध्याय का पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

दाउदनगर प्रखंड के ग्राम तरार में बूथ संख्या 143 ,पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार वर्मा के अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम के संचालन अध्यक्ष जगन्नाथ

शर्मा ने की मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 ईसवी में हुआ था जबकि 11 फरवरी 1968 में मुगलसराय अभी का वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर रहस्य ठंग से उनका मृत्यु हो गया था अति निर्धन परिवार से लेकिन समाज के प्रति देश के प्रति राष्ट्र के सभी समाज के हर वर्गों के लिए उत्थान के प्रति संकल्पित थे एकात्म मानववाद व अंतोदय के प्रनेता रहे श्री तिवारी ने कहा कि बहुत अल्प समय में मात्र 52 साल में उनका निधन हो गया आज उनका 55 वा पुण्यतिथि को भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अनुज दुबे सुनील दुबे चाणक्य युवा संघ के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा पूर्व अध्यक्ष नीरज पांडेय युवा नेता प्रमोद प्रसाद मुकेश गुप्ता आलोक दुबे कृपाशंकर दुबे गुड्डू गुप्ता राजेश कुमार गोलू दुबे मुकेश कुमार पवन पांडेय अरविंद ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 thought on “प०दिनदयाल उपाध्याय का पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *