अम्बा खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र में चपरा निवासी शम्भु सिंह (50) के हत्या चचेरे चाचा संतोष सिंह ने गोली मारकर 16 अक्टूबर को दिन दहाड़े करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्या का कारण जमीनी बिवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हत्यारा संतोष सिंह ने शम्भु सिंह को गोली मारकर तलवार से काट दिया तथा बगल के एक कुंआ में डालने का असफल प्रयास कर रहा था। घटना के अंजाम देकर संतोष सिंह फरार हो गया है। घटना के जानकारी मिलते ही कुटुम्बा थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिये तथा आवश्यक कार्रवाई में सक्रिय हो गए हैं।
Insightful piece