तजा खबर

निधन पर भाजपा नेता ने किया शोक व्यक्त

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

जनसंघ काल से निरंतर कार्य करते आ रहे भारतीय जनता पार्टी स्थापना काल के अध्यक्ष दाउदनगर प्रखंड के ग्राम कनाप निवासी दिनेश शर्मा का निधन कल शाम हुआ था जिन का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया क्योंकि उनको अयोध्या से लगाव था श्री राम जन्म भूमि पूजन मैं इस प्रखंड से सबसे अगला पंक्ति में उनका योगदान रहा था लगभग 90 वर्ष में उनका निधन हुआ भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है श्री तिवारी ने कहा श्री शर्मा 1980 में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना काल से ही दाउदनगर प्रखंड के अध्यक्ष थे उन्हीं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह 1980 में ओबरा विधानसभा से चुनाव जीते थे वे अपने पीछे 2 पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं बड़े पुत्र संगीत रागी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ के प्रवक्ता व विचारक हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं द्वितीय पुत्र रंजीत कुमार पुत्री किरण देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार दर्जनों की संख्या में पोता नाती नतनी छोड़ गए हैं श्री तिवारी ने बताया उनके निधन से ओबरा विधानसभा में संगठन प्रभावित हुआ है हम सभी समय-समय पर उनसे जाकर मार्गदर्शन लिया करते थे उनके निधन पर दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा महामंत्री पारसनाथ चौरसिया पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार प्रिंस पाठक मनु मिश्रा पूर्व मुखिया राजकुमार शर्मा पूर्व पंचायत समिति कौशल शर्मा भाजपा नेता टैगोर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णचंद्र जगन्नाथ शर्मा गोपाल सिंह स्वर्णकार आदि नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

2 thoughts on “निधन पर भाजपा नेता ने किया शोक व्यक्त”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *