अम्बा ( औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा थाना क्षेत्र में एनएच 139स्थित हरद्ता में हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक झारखंड के हरिहरगंज तरफ से बाइक से अम्बा तरफ़ जा रहा था और सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने आनन-फानन में कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल ले गया जहां इलाज चल रहा है। तत्तकालीन स्थिति ख़तरे से बाहर बताया जा रहा है। घायल का पहचान रोहित कुमार उम्र 35 वर्ष औरंगाबाद श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला के निवासी के रूप में हुई है।


