मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
श्रीधाम वृंदावनवासी परम पूज्य आचार्य श्री गौर दास जी महाराज के अनुसार गोवर्द्धन पूजा सोमवार यानि 09 नवम्बर तथा मंगलवार यानि 10 नवम्बर दोनों ही दिन की जा सकती है। लेकिन पंचांग के अनुसार सोमवार को 11:31 बजे तक अमावश्या तिथि है, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि की शुरूआत हो रही है, जो कि मंगलवार को दोपहर 02:31 बजे तक है।

उसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ हो रही है। मंगलवार को ही भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन एवं काशी प्रक्षेत्र में उदया तिथि होने के कारण गोवर्द्धन पूजा भी मनायी जायेगी । काशी प्रक्षेत्र के बाहर के लोग सोमवार को भी गोवर्द्धन पूजा मना सकते हैं। गोवर्द्धन पूजा का शुभ मुहूर्त:- – मंगलवार यानि 10 नवम्बर को प्रातः कालिन पूजा 06:40 बजे से 0 8:50 तक । दोपहर 03:46 से 0 6:02तक । अभिजीत मुहूर्त – 1 1: 44 से 12:27 तक । गोधूलि मुहूर्त – 05:31 से 05:50 तक ( गोवर्द्धन पर्वत एवं गायों की पूजा के लिए उत्तम )