औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म ग्रंथों में दिवाली पूजन के लिए प्रदोष काल, निशीथ काल और महानिशीथ काल का एक ही तिथि में मिलना सर्वोत्तम माना जाता है। जानकारी के अनुसार, शाम 5:31 बजे से रात 8:9 बजे तक प्रदोष काल और वृषभ लग्न रहेगा। यह समय मां लक्ष्मी और गणेश पूजन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। सबसे शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से शाम 7:50 बजे तक रहेगा।
