तजा खबर

मुख्यमंत्री ने दी छठ महापर्व पर शुभकामनाएं

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्वासियों को छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व

है। जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *