तजा खबर

विवेकानंद का जयंती समारोह संपन्न

हसपुरा से प्रो० अलखदेव प्रसाद अचल का रिपोर्ट

हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सी एम रिसोर्ट के सभागार में नेहरू युवा केन्द्र औरंगाबाद (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद

अचल,जिप सदस्य अखलाक खान, जिला युवा पदाधिकारी हेमन्त कुमार मथुरिया,साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी, पूर्व मुखिया विजय कुमार अकेला, पूर्व पंसस कौशल शर्मा,अनिल आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी, तथा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा पदाधिकारी हेमन्त कुमार मथुरिया ने की जबकि संचालन विजय सिंह सैनी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणविजय कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी को याद करना बड़ा ही गर्व का विषय है। उन्होंने किताबी ज्ञान के बजाय नैतिक शिक्षा को अधिक महत्वपूर्ण बताया था।साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद अचल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी पर सिर्फ देश ही नहीं दुनिया को भी गर्व था।पूरी दुनिया में अपनी विद्वत्ता का लोहा मनवाया था।वे ऐसी शिक्षा के पक्षधर थे जिससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास हो सके। जहां सत्यार्थी ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र विवेकानंद जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को प्रोत्साहित करते आ रहा है। वहीं श्री आर्य ने नैतिक शिक्षा के लिए शिक्षा की पुरानी पद्धति को अपनाने पर बल दिया।
पूर्व मुखिया श्री अकेला , लेखापाल नवीन कुमार,गजेन्द्र शर्मा,निलेश कुमार, आनंद कुमार ने भी आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन को आत्मसात करने पर बल दिया। इस अवसर पर काजल , रचना, रिमझिम,ऐंजल मुस्कान,रिया ने भिन्न-भिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।