तजा खबर

नामांकन को ले प्रखंड कार्यालय में मेला का दृश्य, प्रबंधकारिणी सदस्य योगेंद्र निर्विरोध निर्वाचित

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

आज 17 अक्टूबर को कुटुम्बा प्रखंड कार्यालय में व्यापार मंडल चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों को नामांकन के लिए तांता लगा रहा इसके साथ ही प्रत्याशियों के समर्थक का हूजूम भी उमड़ते दिखाई दे रहे थे। प्रखंड कार्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय जाने का मुख्य मार्ग देव रोड अम्बा भी जाम से जूझते रहा यहां तक कि कई प्रत्याशियों

के वाहन भी घंटों जाम में फसा रहा जिससे आम लोगों को कड़े धुप में पसीने छूट रहे थे। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कूल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में एक दूसरे को मात देने तथा अपना जीत सुनिश्चित कराने के लिए नामांकन के बाद से ही धुवां धार चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क तेज कर दिए हैं। ललन सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार , संजय कुमार सिंह, छोटे लाल पाण्डेय जहां अध्यक्ष पद के लिए चुनावी अखाड़ा में अपना अपना किस्मत आजमाते नजर आएंगे वहीं प्रथम वर्ग के प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए धर्मेन्द्र कुमार पैक्स अध्यक्ष सुही , विनीता देवी पैक्स अध्यक्ष महराजगंज , अरबिंद कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष घेउरा, योगेंद्र मेहता पैक्स अध्यक्ष परता ने नामांकन किया और पांचवां स्थान रिक्त रहा। जानकारी के अनुसार परता पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र मेहता निर्विरोध सदस्य के रूप में चुन लिए गए हैं। फलस्वरूप उनके समर्थकों में प्रसन्नता

ब्याप्त है। द्वितीय वर्ग प्रबंधकारिणी सदस्य के लिए इंद्रदेव राम, रुपम कुमारी, साकेत कुमार, हिरामन प्रसाद मेहता, सूर्यदेव पासवान ने अपना नामांकन कर किस्मत आजमाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *