तजा खबर

कांग्रेस बुथ कमिटी का बैठक संपन्न, पूर्व राज्यपाल के अलावे अन्य कांग्रेसी नेता भी हुए शामिल, निखिल कुमार होंगे महागठबंधन के सर्वमान्य उम्मीदवार:अरबिंद शर्मा

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात

लोकसभा चुनाव 2024 का तैयारी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अभी से तेज कर दिया गया है और अभी से गांव गांव का दौरा कर बुथ कमिटी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी कांग्रेस के नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने प्रेस नोट जारी कर दिए

हैं। प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रखंड के बसडिहां , रामनगर, टण्डवा, रामपुर, हरिहर उर्दाना में बुथ कमिटी एवं आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में औरंगाबाद के पूर्व सांसद व नागालैंड तथा केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। पूर्व राज्यपाल व पूर्व सांसद निखिल कुमार के साथ वरीय कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, चुलबुल सिंह, श्याम बिहारी सिंह, विनय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धनंजय पाण्डेय, बालमुकुंद सिंह,रंजित सिंह के अलावे सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक बैठक में उपस्थित रहे। पूर्व राज्यपाल एवं सांसद निखिल कुमार ने बैठक में विकास एवं रोजगारी के सवाल पर चर्चा करते हुए कहे कि कांग्रेस पार्टी का जीत आम जनता का जीत होगा। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद का विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है और यदि फिर मौका मिला तो औरंगाबाद का विकास में चार चांद लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी से त्रस्त नौजवानों को रोजगार के लिए भी हर संभव प्रयासरत रहेगा। बैठक में उपस्थित वरीय कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा ने कहा कि महागठबंधन इस बार ओर संसदीय चुनाव 2024में पुरा मुस्तैदी से चुनाव लड़ेगा और महागठबंधन के सर्वमान्य नेता निखिल कुमार होंगे। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि निखिल कुमार का सांसद कार्यकाल में उल्लेखनीय विकास को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है और पुनः मौका मिला तो औरंगाबाद विकास मामले में देश के मानचित्र पर एक बार फिर चांद के तरह चमकेगा। मृत्युंजय सिंह चुलबुल सिंह व प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने इस बार महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए आम जनता से आह्वान करते हुए अवसर को हाथ से निकलने नहीं नहीं देने का आह्वान किया।

3 thoughts on “कांग्रेस बुथ कमिटी का बैठक संपन्न, पूर्व राज्यपाल के अलावे अन्य कांग्रेसी नेता भी हुए शामिल, निखिल कुमार होंगे महागठबंधन के सर्वमान्य उम्मीदवार:अरबिंद शर्मा”

  1. Monitore o celular de qualquer lugar e veja o que está acontecendo no telefone de destino. Você será capaz de monitorar e armazenar registros de chamadas, mensagens, atividades sociais, imagens, vídeos, whatsapp e muito mais. Monitoramento em tempo real de telefones, nenhum conhecimento técnico é necessário, nenhuma raiz é necessária.

  2. Rastreador de celular – Aplicativo de rastreamento oculto que registra localização, SMS, áudio de chamadas, WhatsApp, Facebook, foto, câmera, atividade de internet. Melhor para controle dos pais e monitoramento de funcionários. Rastrear Telefone Celular Grátis – Programa de Monitoramento Online. https://www.xtmove.com/pt/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *