तजा खबर

भूमि विवाद को सुलझाने के लिए जिले के थानों में लगा जनता दरबार

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिले के भिन्न भिन्न थाना में आज शनिवार को भूमि बिवाद को सुलझाने के लिए सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार जिले के कासमा, रफीगंज, दाउदनगर, देवकुंड, हसपुरा, पौथू ओबरा तथा सलैया थाना में जनता दरबार लगाये जाने का खबर है। जनता दरबार में फरियादियों का सभी पक्षों एवं पहलू पर

गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए आम सहमति के आधार पर मामले का समाधान करने का प्रयास किया गया। जनता दरबार में संबंधित क्षेत्रों के राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

1 thought on “भूमि विवाद को सुलझाने के लिए जिले के थानों में लगा जनता दरबार”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *