तजा खबर

नीतीश कुमार के बिगड़ी तबीयत, नहीं किए राजगीर महोत्सव का शुभारंभ

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें सीजनल फ्लू हुआ है‌। पिछले तीन दिनों से आइसोलेशन में हैं। वह ना कोई तो मीटिंग कर रहे हैं, ना किसी कार्यक्रम में शिरकत। बिहार के प्रसिद्ध राजगीर महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन भी नहीं करेंगे। राजगीर महोत्सव का शुभारंभ आज

होना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4 बजे राजगीर महोत्सव का शुभारंभ करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने नहीं जा रहे हैं। कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। गुरुवार भी वे एकांत ही रहेंगे। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीजनल फ्लू हुआ है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लू की वजह से वह खासे परेशान है। फीवर के साथ-साथ सर्दी खांसी है सर्दी काफी ज्यादा है। डॉक्टर की सलाह पर वे दवाई खा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर जरूरी फाइलों का निपटारा जरूर कर रहे हैं। किसी तरह की कोई मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं। कोई कार्यक्रम में भी नहीं जा रहे हैं। पहले से तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार सोमवार की शाम फ्लू के शिकार हुए हैं। दरभंगा से आने के बाद वह फ्लू के शिकार हुए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डीएमसीएच में गए थे। जहां नई बिल्डिंग समेय अन्य सुविधाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए थे। 27 नवंबर को ही शाम 4:30 बजे एन कॉलेज पटना के नए बिल्डिंग का लोकार्पण किया। अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। 27 नवंबर 2023 के बाद वह आराम कर रहे हैं।

1 thought on “नीतीश कुमार के बिगड़ी तबीयत, नहीं किए राजगीर महोत्सव का शुभारंभ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *