तजा खबर

रमई राम के निधन से प्रदेश में शोक का लहर, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सहित हम के महिला नेत्री ने भी जताया शोक

संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा सुरेश पासवान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा विधानसभा से 9 बार विधायक रहे श्री रमई राम जी का आज पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। जैसे ही स्व राम के निधन की खबर मिडिया के माध्यम से आया राजनीति गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व रमई राम जी बिहार सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयो के लंबे समय तक मंत्री रहे हैं। श्रद्धेय रमई बाबू के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा धक्का लगा है।वे हमारे न सिर्फ राजनीतिक गुरु थे बल्कि हमारे अभिभावक भी थे।1992 में जब मैं कार्यकर्ता था उस समय बिहार सरकार के मंत्री के पद पर होते हुए अत्यंत सुदूर इलाके में मेरे गांव गए थे, उनके हाथों डॉ भीम राव अम्बेडकर साहब के प्रतिमा का अनावरण किया गया एवं एक बड़ी को सभा को सम्बोधित किए थे।आज मैं जिस मुकाम पर हूं उसमें बहुत बड़ा योगदान उनका रहा है।वे हमें पुत्रवत मानते थे।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति एवं परिवार को इस संकट की घड़ी में दुख सहने को शक्ति प्रदान करें, इधर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रीना सिंह ने भी रमई राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उनके आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। रीना सिंह ने अपने शोक संदेश में कही है कि स्वर्गीय राम आजिवन दलित, शोषित एवं बंचित वर्गों के अधिकार के लिए संघर्षरत रहे तथा बेजुबानों की आवाज बने रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *