तजा खबर

दो दिवसीय अम्बे महोत्सव का शुभारंभ, जिला प्रशासन के अलावे स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने का रहा उपस्थिति

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

18 जनवरी को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के चिल्हकी मैदान में अम्बे महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सांसद, माननीय सदर विधायक, माननीय विधायक कुटुंबा, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात कुटुंबा प्रखंड के विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान गा कर अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत गान के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रभूषण गुप्ता, अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी कुटुंबा हिमांशु कुमार द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। तदोपरान्त इन सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा आईसीडीएस एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया गया। माननीय सदर विधायक आनंद शंकर सिंह ने अपने भाषण में बताया कि इस कार्यक्रम में हमें कुटुंबा प्रखंड में उपजाए जाने वालों विशेष स्थानीय उत्पादों जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्रोकोली इत्यादि देखने को मिला। आने वाले समय में यह कार्यक्रम और भी भव्य होगा एवं ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे जिससे लोगों को यहां की विशेषता के बारे में जानकारी मिलेगी। पुलिस अधीक्षक, स्वप्ना जी मेश्राम ने इस कार्यक्रम में आए हुए जन प्रतिनिधि एवं आम जनता को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेने एवं इस कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों का उत्साह वर्धन करने का अनुरोध किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा चिल्हकी मैदान में आयोजित अंबे महोत्सव की व्यवस्था एवं गुणवत्ता के लिए प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड

प्रशासन के कार्य को सराहा गया। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि आने वाले गजना महोत्सव एवं सूर्य महोत्सव को लेकर लोगों की अपेक्षाएं और ज्यादा होंगी। इसको देखते हुए हमें इसी प्रकार और बेहतर व्यवस्था करनी होगी। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सांस्कृतिक कलाओं की प्रस्तुति दी गई। स कार्यक्रम में माननीय सांसद सुशील कुमार सिंह, माननीय विधायक कुटुंबा राजेश राम, माननीय सदर विधायक आनंद शंकर सिंह, जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र भूषण गुप्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी हिमांशु कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

2 thoughts on “दो दिवसीय अम्बे महोत्सव का शुभारंभ, जिला प्रशासन के अलावे स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने का रहा उपस्थिति”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *