तजा खबर

भाजपा का कुटुम्बा विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

9 जून को अम्बा में कुटुंबा विधान सभा स्तरीय बैठक भाजपा जिला मंत्री रेखा पासवान के आवास पर हुई,इस बैठक की अध्यक्षता प्रवीण कुमार कुटुम्बा मंडल अध्यक्ष ने किया।इस
बैठक के मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष, वशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार सिंह जिला महामंत्री,आलोक सिंह जिला कोषाध्यक्ष थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान (30 मई से 30 जून तक) के तहत कुटुंबा विधान सभा मे होने वाले कार्यक्रमों के विषय मे विस्तृत चर्चा किया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कुटुंबा विधान सभा के कुटुंबा मंडल में 14 जून को 10 बजे दिन से ग्राम तमसी में “वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा” का कार्य कार्यक्रम निर्धारित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशिल कुमार सिंह,माननीय सांसद होंगे व इस कार्यक्रम के प्रभारी ईश्वर दयाल सिंह बनाये गए हैं।इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व दायित्व में रहे कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है।इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के प्रदेश नेताओ के साथ ही सांसद व जिला के वरिष्ठ नेताओं का परिचर्चा किया जाएगा।
कुटुंबा विधानसभा के बालूगंज बाजार में “लाभार्थी सम्मेलन “का कार्यक्रम 10 बजे से रखा गया है
कुटुंबा विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का कार्यक्रम 20 जून 2023 को10 बजे दिन से पिपरा-साड़ी सूर्यमंदिर प्रांगण में रखा गया है। योग दिवस के अवसर पर कुटुंबा मंडल के द्वारा विमला विवाह मंडप अम्बा में शुबह 7 बजे से कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इस बैठक में जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर बैठा, विधानसभा संयोजक जीतू तिवारी,राजेश अग्रवाल टंडवा मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री अभय पासवान,संभुनाथ मिश्र,संजय कुमार टंडवा महामंत्री प्रमुख रूप से शामिल थे।

1 thought on “भाजपा का कुटुम्बा विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *