तजा खबर

रॉकी लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने रॉकी कुमार को मंच का कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद मंच के शहर के सत्येंद्रनगर स्थित जिला कार्यालय में   गुरुवार को रॉकी को मंच के जिलाध्यक्ष एवं एलजेपीआर के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किया। इस मौके पर एलजेपीआर के प्रदेश महासचिव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए रॉकी कुमार को मंच का कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। कहा संगठन की मजबूती जरूरी है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष देश का दौरा कर रहे हैं। बिहार में विधानसभा का चुनाव कभी भी हो सकता है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वही मंच के जिलाध्यक्ष ने कहा कि रॉकी कुमार मजबूत साथी हैं। वें कुटुंबा में संगठन को मजबूत करेंगे। संगठन सब कुछ होता है। बिहार में लूट, हत्या चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है। गोलीबारी कभी भी कही भी हो सकती है। नीतीश कुमार महागठबंधन से भागने के लिए अब बेकरार है लेकिन एनडीए में भी उनका रास्ता बंद हो गया है। तेजस्वी यादव पर केस होने से नीतीश कुमार अंदर ही अंदर खुश है क्योंकि महागठबंधन में रोज आवाज उठ रही थी कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाइए लेकिन तेजस्वी यादव
पर केस होने से नीतीश कुमार अंदर ही अंदर खुश है। कुर्सी के लिए वें कुछ भी कर सकते हैं। कभी भी पलटना इनका राजनीतिक पेशा है। इस अवसर पर दलित सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष जिला पार्षद अजय पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. रामविलास पासवान,  उपाध्यक्ष ममता मिश्रा डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. विकास कुमार, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. रमेश कुमार, प्रवक्ता डॉ. उपेंद्र कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष शंकर कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

3 thoughts on “रॉकी लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत”

  1. Hey there! Do you know if they make any plugins to assist with Search Engine Optimization? I’m trying
    to get my site to rank for some targeted keywords but I’m not
    seeing very good results. If you know of any please share.

    Kudos! I saw similar blog here: Scrapebox AA List

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *