तजा खबर

द्रोपदी मुर्मू बनेंगी रामराज्य का कलश–प्रमोद कुमार मिश्र

रांची से सुनील सिंह का रिपोर्ट

राष्ट्रवादी संस्था सैल्यूट तिरंगा के
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर द्रौपदी मुर्मू को भावी राष्ट्रपति बताते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू रामराज्य का कलश सिद्ध होगी।

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय के आलोक में भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए के नेतृत्व कर्ताओं के प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड में राज्यपाल के पद को सुशोभित करते हुए बहन द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल स्वर्णिम इतिहास का वृहद शास्त्र है । श्री मिश्र ने द्रौपदी मुर्मू को एक कुशल नेत्री तथा मातृ स्वरूप भारत माता की जीवंत मूर्ति बताते हुए कहां कि समस्त सृष्टि में ईश्वर की अनंत करुणा और कृपा की वृष्टि होती है। उसी कृपा वृष्टि की अमृत पुंज है द्रौपदी मुरमू। इनका राष्ट्रपति के आसन पर राज्याभिषेक के साथ सामाजिक समरसता की बुनियाद पर नूतन भारत का अभ्युदय होगा। क्योंकि बहन मुर्मू जिस वनवासी सामाजिक परिवेश से आती हैं इसे सत्य सनातन तथा संस्कृति की पालिका समझी जाती है। त्रिलोक विख्यात तपस्विनी माता शबरी के गुणधर्म से युक्त द्रौपदी मुरमू विश्व मंगल का सूत्रधार बनेंगी। तथा भारतवंश– कुल को अलंकृत करने वाली सिद्ध होगी। एवं मातृशक्ति का स्वर्णिम अतीत वर्तमान में मूर्त रूप ग्रहण करके विश्व में भारत की श्रेष्ठता सिद्ध करेंगा। श्री मिश्र ने समस्त राष्ट्रवादी विचार पोषक राजनीतिक दल और इनके जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर हैं। इनके प्रति असीम श्रद्धा प्रकट करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *